फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: निरंजनी अखाड़ा परिसर में बने कमरे में लगी आग, सामान जला

Wed, 21 Jan 2026 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- बुधवार दोपहर की घटना, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
विज्ञापन

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी परिसर में बुधवार की दोपहर अचानक एक कमरे में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी मायापुर परिसर में एक कमरे में आग लग गई है। सूचना पर एक टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि कमरे में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। फायर कर्मियों ने आग और धुएं पर नियंत्रण पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि कमरे में रखा कुछ सामान आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें