Iसैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि ज्योतिबा फुले के जीवन पर बनी फिल्म, जो 11 अप्रैल 2025 को उनके जन्मदिन पर रिलीज होनी थी, कुछ असामाजिक तत्वों के विरोध के कारण विलंबित हुई। बहुजन समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद फिल्म आखिरकार रिलीज तो हुई, लेकिन उत्तराखंड राज्य के किसी भी सिनेमाघरों में इसका प्रसारण नहीं किया जा रहा है। इस अवसर पर सैनी महापंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी, प्रदेश महासचिव शिवकुमार सैनी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सैनी माैजूद रहे। I