फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: करंट लगने से गाय की मौत, व्यापारियों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

I- शुक्रवार तड़के सुभाषघाट पर लगे बाक्स में आया करंटI

सुभाष घाट पर बाक्स में करंट उतरने और इसकी चपेट में आने से गाय की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर व्यापारियों ने कड़ी आपत्ति जताई। नगर निगम की टीम ने मृत गाय को दफनाया।

सुभाष घाट, हरकी पैड़ी क्षेत्र के व्यापारियों ने इस दुर्घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। व्यवसायी रमेश चंद्र शर्मा व कई अन्य का आरोप था कि इस तरह की घटनाएं आम हो चुकी हैं। खुले बाक्स और भूमिगत बिजली के तारों से उतर रहे करंट की चपेट में आने से पशु हादसे का शिकार हो रहे हैं। घटना के बाद कई व्यापारियों ने विद्युत पावर हाउस पर संपर्क किया, लेकिन उचित जवाब नहीं मिलने पर व्यापारियों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन






Iजगह-जगह खुले छोड़ दिए हैं बिजली कनेक्शन के बॉक्सI



शहर में बिजली की लाइन भूमिगत कर दी गई है, लेकिन जगह-जगह लगे कनेक्शन के बाक्स खुले ही छोड़ दिए गए हैं। इस लापरवाही के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की तो एक कॉलोनी की केवल एक गली में लगे जंक्शन समेत छोटे-छोटे कुल चार कनेक्शन बाक्स खुले मिले। इन पर स्पष्ट तौर पर चेतावनी लिखी गई है कि 500 किलोवॉट क्षमता की विद्युत आपूर्ति हो रही है, इससे सावधान रहें। गली कूचे में खेलते बच्चे कनेक्शन बॉक्स खुला देखकर कई बार छेड़छाड़ करते हैं। वहीं, जानवर बाक्स के ईर्द-गिर्द उगी घास खाने के चक्कर में इसकी चपेट में आ जाते हैं। बीते एक साल में एक दर्जन हादसे इस तरह के हो चुके हैं, जिनका रिकॉर्ड भी विभाग दर्ज नहीं करता है। नगर निगम की ओर से पशुओं के अवशेष हटाकर मामले से इतिश्री कर ली जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें