नगर कोतवाली क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अहरण कर ले जाने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। रोड़ीबेलवाला की एक बस्ती में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी (15) को कर्तिक नाम का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। वह शनिवार दोपहर से लापता है। आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। एसएचओ रितेश शाह ने बताया कि जल्द ही किशोरी को ढूंढ लिया जाएगा।