लक्सर। लक्सर रेलवे स्टेशन पर कुंजा बहादरपुर गांव निवासी अंकुर चौधरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्र किसी काम से लक्सर आया था। उपचार के दौरान जौलीग्रांट ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हुई है। भगवानपुर थानाक्षेत्र के कुंजा बहादरपुर गांव निवासी अंकुर चौधरी एक रुड़की स्थित एक स्कूल में एनसीसी का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह एनसीसी की ड्रेस में किसी काम से लक्सर गया था। रेलवे स्टेशन पर अचानक ट्रेन से उतरते समय वह प्लेटफार्म के बीच फंस गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे रुड़की स्थित अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में जौलीग्रांट जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।