फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 02 Mar 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर ट्राली के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि खड़ंजा गांव निवासी पूर्व प्रधान सतपाल सैनी की डेढ़ माह पूर्व ट्राली चोरी हो गई थी। इस मामले में मुखबिर की सूचना पर वसीम निवासी खड़ंजा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद उसने ट्राली चोरी करने की बात कबूली। साथ ही बताया कि इस मामले में उसके साथ शमशेर निवासी गाधारोणा भी था। ट्राली उसी के पास है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी जहां से चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बरामद हो गई। पुलिस ने शमशेर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें