फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी बहादराबाद से दस्तावेज गायब

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद के अधीनस्थ कार्यालय से एक आशा के पद पर कार्यरत महिला की मूल पत्रावली गायब हो गई हैं। विनोद कुमार आनंद ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत 12 जुलाई 2012 को लोक सूचनाधिकारी/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद से सूचना मांगी थी। जिसमें बहादरपुर जट गांव की आशा के पद पर चयनित महिला के समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्र, स्थायी प्रमाण पत्र और संबंधित प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। जिसमें लोक सूचनाधिकारी ने उचित जवाब नहीं दिया। अधिवक्ता ने इस बाबत प्रथम अपील पांच नवंबर 2012 को लोक सूचनाधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के यहां दायर की। जिसकी सुनवाई बुधवार हो हुई। इस दौरान लोक सूचनाधिकारी ने लिखित जवाब दिया कि उक्त महिला की पत्रावली कार्यालय में नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें