पथरी। ग्राम कटारपुर में हाथियों ने किसानों की फसल रौंद डाली। ग्रामीण भोपाल सिंह, दिनेश, नूतन, प्रीतपाल, राकेश आदि ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह खेत में गए तो उन्होेंने देखा कि उनकी गन्ने की फसल रात में हाथियों ने बर्बाद कर दी। इसकी सूचना किसानों ने वनकर्मियों को भी दी लेकिन वन विभाग ठोस कदम नहीं उठा रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि वनकर्मियों ने हाथियों को खेतों में आने से नहीं रोका तो मजबूरन ग्रामीणों को अधिकारियों का घिराव करना पडे़गा। पीड़ितों ने विभागीय अधिकारियों से मुआवजे की मांग की।