फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को घर में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप

Wed, 08 Aug 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। देर शाम को गंगा से निकला एक मगरमच्छ फतवा गांव में घुस गया। लोगों ने शोर मचाया तो वह एक मकान में घुस गया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। जिसके बाद घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर वापस गंगा में छोड़ा गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार देर शाम करीब 10 बजे फतवा गांव के रास्ते में एक मगरमच्छ दिखा तो लोगाें ने शोर मचा दिया। लोगाें की चहलकदमी और शोर सुनकर मगरमच्छ सुखवीर के मकान में जा घुसा। जिससे परिजनों में अफरातफरी मच गई। सभी किसी तरह घर से बाहर निकल गए। ग्रामीणों ने मगरमच्छ की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने कारण करीब दो घंटे बाद वह घर में पड़ा नजर आया। जिसके बाद ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने रात करीब एक बजे मगरमच्छ को पकड़कर गंगा में छोड़ा। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि, गांव में मगरमच्छ घुसने की घटना से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें