फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बैंक खाते से बिना ओटीपी के 99 हजार रुपये ठगे

Sat, 14 Nov 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

हरिद्वार। भूपतवाला निवासी एक संत के पंजाब नेशनल बैंक खाते से साइबर ठगों ने 99,316 रुपये निकाल लिए। रकम निकालने से पहले न तो मोबाइल पर कोई ओटीपी आया और न ही लेनदेन का मैसेज मिला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जसविंदर एन्क्लेव, भूपतवाला निवासी संत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पीएनबी की शांतिकुंज शाखा में बैंक खाता है। आरोप है कि 24 अक्तूबर को अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से 99,316 रुपये निकाल लिए। उन्हें इसकी जानकारी 26 अक्तूबर को हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि खाते से रकम निकाले जाने के दौरान उन्हें कोई ओटीपी या मोबाइल संदेश प्राप्त नहीं हुआ। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें