हरिद्वार। हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर भारी वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटनास्थल से चालक वाहन लेकर फरार होने में कामयाब रहा। दुर्घटना शनिवार देर रात करीब ग्यारह बजे के आसपास हुई। जगजीतपुर चौकी प्रभारी डीपी काला ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते वक्त अरुण (20) पुत्र इंद्र सिंह निवासी जगजीतपुर को एक भारी वाहन ने कुचल दिया। अरुण की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक पेशे से दिहाड़ी मजदूर था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।