फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने रूकवाया पार्किंग का ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के हस्तक्षेप के बाद शनिवार को शुरू होने वाली पंतद्वीप पार्किंग की ठेका प्रक्रिया पर रोक लग गई है। अब मेट्रो रेल कारपोरेशन की ओर से अपनी पार्किंग में लागू की जाने वाली शर्तों को यहां लागू करते हुए नए सिरे से ठेका दिया जाएगा। दरअसल, सिंचाई कार्य मंडल हरिद्वार के अधीक्षण अभियंता आरके तिवारी ने सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज की ओर भेजी नीलामी की शर्तों के मेट्रो रेल पार्किंग के प्रारूप की अनदेखी कर 16 फरवरी को ई-टेंडर प्रणाली से ठेका देने का निर्णय लिया था। इसके बाद सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने पार्किंग नीलामी की शर्तों के संबंध में दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन का प्लान भेजा था, जिसके अनुुसार ही पार्किंग संचालन तथा अन्य व्यवस्थाएं करने की शर्त के साथ निविदा आमंत्रित की जानी थी। ऐसा नहीं किए जाने की जानकारी मिलने पर सिंचाई मंत्री ने विभाग के उच्च अधिकारियों की क्लास ली। इसके बाद शनिवार को होने वाली ठेका प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। उधर, सिंचाई कार्य मंडल हरिद्वार के अधीक्षण अभियंता आरके तिवारी ने का कहना है कि शनिवार को प्रस्तावित पंतद्वीप पार्किंग का ठेका देने की प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। दोबार पार्किंग का ठेका दिए जाने की टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें