फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 ग्राम पंचायतों को मिले उपप्रधान

Fri, 06 May 2016 12:42 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
उपप्रधानों का किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादराबाद। ब्लॉक बहादराबाद के 72 ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार को उप ग्राम प्रधान के लिए चुनाव कराए गए। एक गांव का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी अनीता पंवार ने बताया की ब्लॉक की 72 ग्राम पंचायतों में उप ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है।  सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन पत्रों को जमा किया गया। 11 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। 12 बजे से 12:30 बजे नामांकन पत्रों की वापसी की गई और उसके बाद शाम 4 बजे तक मतदान हुआ और चुनाव अधिकारी द्वारा मतगणना कर उप ग्राम प्रधानों को निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें