पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर युवती से 66 हजार रुपये की ठगी हो गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल में जांच ट्रांसफर कर दिया है।
कोतवाल ज्वालापुर आरके सकलानी के मुताबिक दीक्षा तायल निवासी निकट वैश्य पंचायती धर्मशाला मोहल्ला चौहानान ने शिकायत देकर बताया कि उसने ऑनलाइन कंपनी में पॉर्ट टाइम जॉब के लिए आवेदन किया था। शुरुआत में उसकी ओर से जमा किए गए रुपये के बाद उसे काम मिल गया लेकिन बाद में साइबर ठगों ने 66 हजार 113 रुपये की ठगी कर ली। आठ सितंबर को रुपये जमा कराने के बाद जब दीक्षा को काम नहीं मिला तो रुपये वापस मांगे। दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। कोतवाल आरके सकलानी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले को साइबर सेल में ट्रांसफर कर दिया गया है।