फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 65 वर्षीय एथलीट ने राष्ट्रीय मास्टर्स प्रतियोगिता में चार पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। ग्राम पंचायत रोहालकी के 65 वर्षीय एथलीट सतीश चंद चौहान ने अजमेर राजस्थान में चल रही राष्ट्रीय स्तर की मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चार पदक जीते। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स टीम का नेतृत्व भी किया। उन्होंने बताया कि अजमेर में राष्ट्रीय स्तर पर चल रही चार दिवसीय प्रतियोगिता में 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग की 300 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक, 400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक, 400 और 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीते। इस वर्ष उत्तराखंड से विभिन्न आयु वर्गों की 25 महिला और 49 पुरुष के साथ कुल 74 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और 70 पदक अर्जित किए। उन्होंने कहा कि खेल बढ़ती उम्र में स्वस्थ, समृद्ध और प्रसन्न जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। बच्चों को व्यसन मुक्त, स्वस्थ और मेधावी बनने के नित्य खेलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें