फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..दिल्ली के तीन यात्री डूबे, एक को बचाया, एक की मौत, तीसरे का पता नही

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

पंतद्वीप पार्किंग से सटे गंगा घाट पर नहाने के दौरान दिल्ली के तीन यात्री तेज बहाव की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक किशोर का पता नहीं चल सका। जबकि एक युवक को शौकिया गोताखोरों ने बचा लिया। दिल्ली से यात्रियों का दल बुधवार को हरिद्वार आया था। पंतद्वीप पार्किंग में बस को खड़ी कर यात्री हरकी पैड़ी क्षेत्र में चले गए। इसी दौरान तीन यात्री पंतद्वीप पार्किंग से सटे गंगा घाट पर नहाने लगे। नहाने के दौरान दो लोग डूबने लगे। उनको बचाने के लिए तीसरा भी गंगा में कूदा और तेज बहाव के चपेट में आ गया। पास में ही खड़े एक शौकिया गोताखोर ने एक युवक को बचा लिया जबकि दो लापता हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अजय शाह जल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान चलाया। कुछ ही दूरी पर एक यात्री का शव बरामद कर लिया। एसएसआई डीएस रावत ने बताया कि दिल्ली के निहाल विहार निवासी अभिषेक को शौकिया गोताखोर ने बचा लिया था। विशाल पुत्र भोला का शव कुछ दूरी पर बरामद किया गया। रौनक पुत्र विनय का अता पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि हाथी पुल के नीचे जिस युवक का शव मिला है, उसके कपड़े से बरामद हुई आईडी के आधार पर उसकी पहचान विक्रम पुत्र रामानंद गिरि निवासी मोहल्ला सिमली लक्सर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उसके परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें