ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के स्नातक और स्नातकोत्तर 46 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शिक्षाशास्त्री विभाग के वेदमित्र ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय और दिनेश चंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में वेद विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्र और डॉ. कंचन तिवारी, सहायक आचार्य, साहित्य विभाग प्रेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। शिक्षाशास्त्र विभाग की सहायक आचार्य डॉ. बिंदुमती द्विवेदी और हिंदी व भाषा विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. उमेश कुमार शुक्ल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. सुमन प्रसाद भट्ट ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की कुलाधिपति और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन देहरादून में सम्मानित करेंगी। संचालन मीनाक्षी सिंह ने किया।