बहादराबाद। क्षेत्र के मरगूबपुर गांव में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी फरार हो गए। मौके से 50 किलो प्रतिबंधित मांस और कटान के उपकरण बरामद किए। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई की। इस मामले में शेर आलम और अफसाना निवासी मरगूबपुर को मौके पर गिरफ्तार किया। मौके से फरार शमीम, मुस्तकीम निवासी मरगूबपुर और आलीम निवासी हल्वाहेड़ी के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।