कोतवाली पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड ने ऑपरेशन प्रहार के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए संरक्षित पशु की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर इमली रोड स्थित एक दुकान पर छापे मारे गए। वहां से 45 किलो प्रतिबंधित मांस और कटान बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलशाद निवासी सती मोहल्ला, लुहारों वाली मस्जिद के पास, कोतवाली रुड़की क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में सुभाष चंद्र, प्रवीण कुमार, सुनील सैनी, लखमीरी और राहुल ठाकुर शामिल रहे।