हरिद्वार। उच्च न्यायालय नैनीताल के अधिष्ठान कार्यालय में सहायक समीक्षा अधिकारी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक और टाइपिस्ट परीक्षा-2025 के तहत प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) संपन्न कराई गई। आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा ने बताया कि परीक्षा एकल सत्र में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक हुई। हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून में परीक्षा केंद्र बनाए गए। इसमें 8301 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4282 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिनकी उपस्थिति का प्रतिशत 51.58 रहा। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांति और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गई।