फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शिविर में 42 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 42 यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने छात्रों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कहा कि समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। जिला रक्त केंद्र प्रभारी हरिद्वार डा.रविंद्र चौहान ने कहा कि रक्तदान से शरीर भी स्वस्थ्य रहता है, इसलिए, रक्तान जीवन में तीन माह के अंतराल पर करते रहना चाहिए। शिविर में 60 छात्रों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। चिकित्सक टीम की ओर से 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जांच मानकों में कमी होने के कारण 18 छात्रों को बाद में रक्तदान से रोक दिया गया। इस मौके पर एनएसएस समन्वयक डाॅ. संगीता मदान, विभागाध्यक्ष प्रो. मुकेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. विनीत कुमार विश्नोई, रैना नैयर, बैबी सैनी, विजयश्री शर्मा, दिनेश लखेड़ा, अकलिम अंसारी, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें