ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
शांतिकुंज के प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या के पिता पूर्व न्यायाधीश सत्यनारायण पंड्या का मंगलवार की शाम निधन हो गया। वे 96 वर्ष के थे। उनके निधन से पूरे शांतिकुंज परिसर समेत देश-विदेश में फैले गायत्री परिवार के स्वयं सेवकों में शोक छा छाया। उनकी अंत्येष्टि बुधवार को खड़खड़ी श्मशान घाट पर की जाएगी। मूलरूप से मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले सत्यनारायण पंड्या न्यायिक सेवा से सेवानिवृत्त के बाद 1981 में गायत्री तीर्थ आ गए थे। वे शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे और शांतिकुंज के संस्थापक पं श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित अनेक साहित्यों का अंग्रेजी अनुवाद करते रहे। इसके साथ वे कार्यकर्त्ताओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया करते थे। पंड्या अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह नौ बजे शांतिकुंज से खड़खड़ी श्मशान घाट के लिए रवाना होगी।