फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...मांगों को लेकर 20 जुलाई से चक्का जाम करेंगे ट्रांसपोर्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। सिडकुल हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर 20 जुलाई से चक्का जाम का निर्णय लिया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों पर लगातार नए-नए नियम लागू किए जा रहे हैं, ऐसे में उन्हें माल ढुलाई करना मुश्किल हो गया है। सुरेश शर्मा ने बताया कि उनकी मांगों में डीजल, टैक्स एवं टायर्स के दाम कम करने एवं राष्ट्रीय स्तर पर एक समान हो। सिडकुल हरिद्वार से नौ एंट्री हटाई जाए गाड़ियों की आवाजाही पर किसी तरह की रोक न हो। टोल फ्री भारत हो। ओवर लोड पूरी तरह से बंद हो। एआरटीओ, पुलिस द्वारा रिश्वतखोरी उगाही बंद हो। थर्डपार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम निर्धारिण में पारदर्शिता एवं जीएसटी की छूट हो। मांगें नहीं मानने पर 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन चक्का जाम रहेगा। इस मौके पर सुरेश कुमार शर्मा, सुधीर जोशी, सुरेंद्र कौशिक, रत्नपाल सिह चौहान, लज्जेराम शर्मा, मनोज शर्मा, विजय भारद्वाज, उम्मेद सिह, दिलबाग सिंह पुनिया, मनोज ईश्वरवाल, राजेश जमदग्नि, विनोद पांडेय, सतनाम सिह भाटिया आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें