फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टे चलकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जनसंख्या नियंत्रण को लेकर वर्षों से जनजागरण अभियान चला रहे मेरठ के दंपत्ति दिनेश तलवार और दिशा तलवार ने रविवार को हरिद्वार में भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने तथा दो ही बच्चों वाले व्यक्ति को संसद तथा विधानसभा का चुनाव लड़ने का मौका देने की मांग उठाई। रविवार को हरिद्वार आए दंपत्ति ने अलग-अलग सड़कों पर उल्टे चलते हुए लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। दिनेश तलवार उल्टे चलते हैं जबकि दिशा तलवार उन्हें रास्ता दिखाती हैं। दिनेश तलवार ने कहा कि बढ़ रही जनसंख्या के कारण अनेक समस्याएं पैदा हो रही हैं। इससे एक ओर देश में कई जगह भुखमरी जैसे हालात पैदा हो रहे हैं तो वहीं बेरोजगारी की समस्या भी बढ़ रही है। आपराधिक घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1992 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव की सरकार के समय में यह प्रस्ताव लाया गया था कि दो से ज्यादा बच्चों वाला कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकेगा, लेकिन इस विधेयक को अब तक संसद के पटल पर नहीं रखा जा सका। उन्होंने बताया कि तमाम नेता इस बारे में जिक्र तो करते हैं लेकिन सार्वजनिक रूप से कोई भी इस बारे में बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि जिन लोगों के दो से ज्यादा बच्चे हैं उन्हें सरकारी सुविधा नहीं मिलनी चाहिए। हरिद्वार में जनजागरण करने के बाद तलवार दंपति देहरादून के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें