नगर पालिका शिवालिक नगर की ओर से 25वें राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह केमुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा और पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा रहें। उन्होंने समस्त पर्यावरण मित्रों एवं पर्यावरण पर्यवेक्षकों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने चित्रों व लेखन से उत्तराखंड की संस्कृति, स्वच्छता और विकास के संदेश को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी तारिक खान, मोनू, विजय, राहुल, नीतू, सलोनी, वरुण आदि मौजूद रहे।