फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड मदरसा बोर्ड की परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद की अरबी फारसी परीक्षा (मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल स्तर) 30 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा 4 अप्रैल तक हरिद्वार के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें जनपद के 2427 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डा. बीसी कर्नाटक ने बताया कि रुड़की स्थित मैथोडिस्ट बालिका इंटर कॉलेज में 458, केएलडीएवी इंटर कॉलेज में 557, बीएमएस इंटर कॉलेज में 896, मंगलौर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 173 और बहादराबाद स्थित नेहरू इंटर कॉलेज बादशाहपुर में 343 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए सुरक्षा और विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त सुविधा की व्यवस्था की गई है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न करने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। जो फील्ड में रहेगी। परीक्षा केंद्रों के पास धारा 144 लागू रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें