हरिद्वार। मंगेतर से विवाद होने पर मेरठ के एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सिडकुल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एसओ देवराज शर्मा ने बताया कि सोमवार कि सरस्वती विहार कालोनी (ब्रम्हपुरी) में युवक के सुसाइड करने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि मृतक की पहचान संदीप (25) पुत्र जगदीश निवासी हस्तिनापुर मेरठ यूपी हाल निवासी सरस्वती विहार कालोनी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वह एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत था और साथ में काम करने वाली युवती से उसकी 25 फरवरी को शादी होनी थी। पड़ताल में सामने आया कि रविवार को मोबाइल फोन पर मंगेतर से कहासुनी होने के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जब युवक ने मोबाइल फोन पर कॉल रिसीव नहीं की तो युवती उसके कमरे पर पहुंची थी और उसने शव झूलता देखकर शोर मचाया।