अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पूजा और ऋचा यादव अव्वल रहीं।
प्रतियोगिता में मटकी दौड़ में पूजा रानी पहले, पूजा भंडारी दूसरे और स्वीटी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं रस्सा दौड़ में पूजा भंडारी प्रथम, सपना द्वितीय और अल्पना व स्वीटी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। स्पून रेस में निक्की अहलावत पहले, आयुषी राणा दूसरे और सपना देवी तीसरे स्थान पर रहीं। थ्री लेग दौड़ में पूजा भंडारी व अलका पहले, स्वीटी व शालिनी दूसरे और दीक्षा व शिखा तीसरे स्थान पर रहीं। रस्साकशी में गणित विभाग की छात्राएं हिमानी चौधरी, वंदना, मेघा, सुरभि, मनीषा, रेणु, आंचल, विशाखा, वर्तिका, दिव्या विजेता और सूक्ष्मजीव विज्ञान की छात्राएं दिव्या, रीना, ऋचा, शालिनी, प्रियंका, अपूर्वा, अंजलि, आरुषि, स्वाति, मुनमुन उप विजेता रहीं। गोला फेंक में ऋचा प्रथम, शैली द्वितीय और प्रीती सिंह तृतीय रहीं। चक्का फेंक में ऋचा यादव पहले, हर्षा त्यागी दूसरे व रेनू चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। शिक्षक- कर्मचारी वर्ग की दौड़ में राजेश प्रथम व बलवंत द्वितीय रहे। कन्या गुरुकुल परिसर की समन्वयक डा. संगीता ने बताया कि विजेताओं को वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सुरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि और गुरुकुल महाविद्यालय के डा. हरिगोपाल शास्त्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डा. वीणा विश्नोई व डा. संगीता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान परिसर की शिक्षिकाएं डा. सुमित्रा मलिक, डा. वीणा विश्नोई, डा. संगीता मदान, डा. आभा शुक्ला, डा. रेखा सिंह, डा. निधि, डा. बबीता शर्मा ने प्रतिभाग किया।