हरिद्वार। नगर निगम के चुनाव में 59 मतदान केंद्रों पर 193 बूथों पर कुल 193389 मतदाता वोट करेंगे। इनमें 91267 महिला मतदाता हैं, जबकि, 102054 पुरुष मतदाता हैं। इससे शहर की सरकार बनाने में 10787 पुरुष मतदाता महिला मतदाताओं से अधिक प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा 68 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। चुनाव अधिकारियों की ओर से मतदाता सूची जारी कर दी गई है।