बहादराबाद। ऊर्जा निगम की टीम ने बुधवार को बहादराबाद सब डिविजन में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र के 190 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए। अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी और अधिशासी अभियंता रवि कुमार के नेतृत्व में टीम ने उपभोक्ताओं के पुराने बिजली मीटर बदल कर नए स्मार्ट मीटर लगाए। एसडीओ अक्षय कपिल और जेई सुमित त्यागी ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर स्थापना अभियान में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। साथ ही उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर के प्रति शंकाओं और भ्रांतियों को दूर किया। स्मार्ट मीटर के लाभ से लोगों को अवगत कराया। बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली के बिल में पारदर्शिता बनेगी। इस दौरान जेई शिवानी, जेई अन्नू चौहान आदि मौजूद रहे।