ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि बिना लक्ष्य के किसी भी क्षेत्र में तरक्की नहीं मिल सकती। वह शुक्रवार को महिला विद्यालय डिग्री कालेज सतीकुंड कनखल में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि पोखरियाल निशंक ने उत्तराखंड को महिला सम्मान प्रदान करने वाला राज्य बताते हुए गौरा देवी को महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। महाविद्यालय की सचिव डा. वीणा शास्त्री ने महाविद्यालय के संस्थापक दंपति का स्मरण करते हुए छात्राओं को उनके आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर शीशराम मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव अशोक शास्त्री, डा. शशी प्रभा, डा. प्रेरणा पांडेय, डा. गीता जोशी, डा. एमडी भास्कर, यासमीन अमीर, डा. प्रीति आत्रेय, डा. निभा राठी, डा. सुमन चावला, रोहिणी, कल्पना, विभूति, अनुराधा शर्मा, मोतिया, अनुराधा चौधरी उपस्थित रहे।