फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शिविर में 180 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपत्रकार तनुज वालिया की पुण्य तिथि पर लगाया शिविरI
विज्ञापन

Iपत्रकार स्व. तनुज वालिया की तीसरी पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर व निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें 180 लोगों ने रक्तदान में प्रतिभाग किया।लक्सर रोड ज्वालापुर में लगाए गए शिविर में सबसे पहले पत्रकार तनुज वालिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उनकी ओर से पत्रकारिता के जरिए किए गए कार्याें को याद किया गया। कहा कि तनुज वालिया ने पत्रकारिता से समाज सेवा का जो कार्य किया, वह कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। धर्मनगरी के लोग उन्हें आज भी याद करते हैं, क्योंकि, तनुज वालिया पत्रकारिता के साथ ही समाज सेवा के लिए भी कार्य करते थे। शिविर में आठ नव युवक-युवतियों ने भी प्रथम बार रक्तदान किया। रक्तदान के लिए आई एम्स ऋषिकेश की टीम में डाॅ. मेघा मेहरा, वरुण विग्नेश वी, प्रियंका जोशी, अक्षित कटोच, अंजली, जतिन, कुशीराम, देवेंद्र सोनी, संजय सिंह, रोहित, राजेश, प्रवीण आदि रहे। इस मौके पर एनएस नेगी, संदीप गोस्वामी,अजय, कार्तिक, शेर सिंह, उजाला, डा. मुकुल त्यागी, डाॅ. सुप्रिया शुक्ला, डाॅ. प्रशांत, मनीष गुप्ता, अनमोल सैनी, महाराणा, गौरव गुप्ता, नाजरीन, इकरा, पूनम, जयप्रकश वालिया, मनुज वालिया, निधि आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें