फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम से कम दो दशक में साफ होगी गंगा - सुरेश राठौर

विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

एक तरफ केंद्र सरकार 20 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च कर 2020 तक गंगा को स्वच्छ करने का दावा कर रही है वहीं ज्वालापुर से भाजपा के विधायक सुरेश राठौर का कहना है कि गंगा को साफ होने में कम से कम दो दशक का समय लगेगा। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद गंगा के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया गया। गंगा को स्वच्छ और साफ बनाने के लिए नमामि गंगे योजना लागू की गई। इस योजना के तहत 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करके वर्ष 2020 तक गंगा को स्वच्छ करने का दावा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को गंगा उत्सव कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए पॉलिथीन पर रोक लगनी चाहिए और गंगा कम से कम दो दशक में साफ होगी। विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि गंगा की सफाई का अभियान बड़े पैमाने पर पांच साल से चल रहा है। कई काम हो चुके हैं और कई प्रस्तावित है। बड़े प्रोजेक्ट पूरे होने में समय लगता है। अभी तक हुए कार्यों से गंगा सफाई का असर दिखने लगा है। भारी गंदगी गंगा में प्रवाहित हो रही थी। गंगा को शत प्रतिशत साफ होने में दो दशक लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें