ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
महानगर व्यापार मंडल के सदस्यों ने इस बार होली मिलन समारोह ने मनाकर बिरला घाट शहीदों की याद में दीपदान किया।
जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने मां गंगा में दीपदान कर देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धाजंलि दी। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि इस बार होली मिलन कार्यक्रम स्थगित कर देश पर बलिदान होने वाले जवानों को स्मृति में दीपदान किया। उन्होंने कहा कि सीमाओं की रक्षा करने में वीर सैनिक निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। कहा कि सैनिकों की बदौलत देश का नागरिक सुरक्षित है। देश की आनबान और शान के लिए देश के वीर सैनिक अपने प्राणों का बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इस दौरान ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय, सामाजिक कार्यकर्ता जेपी बडौनी, मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र चोरसिया, मां भागीरथी व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पराशर, महानगर अध्यक्ष नाथीराम सैनी, ललतारों पुल व्यापार मण्डल अध्यक्ष अरूण प्रकाश राघव, माँ गंगा व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्रीत कमल, श्री गंगा व्यापर मण्डल अध्यक्ष गोपाल प्रधान, ऋषिकुल व्यापार मण्डल अध्यक्ष दीपक पाण्डेय, नई बस्ती भीमगोडा व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज ममगाई, पार्षद रामकृष्ण कोरी, अनिल वशिष्ठ, ऋषभ वशिष्ठ, नवीन सेंस, पकंज माटा, अजय वाधवा, एसएन तिवारी, आकाश भाटी, राहुल चौहान, मनोज कुमार, तरूण व्यास, राजेश शर्मा, तेज प्रकाश साहु, अनूप मेहता, संजय मेहता, राजेश सुखीजा, जतिन सौडी, योगेश अरोडा आदि मौजूद रहे।