ब्यूरो/अमर उजाला, धनौरी
उपडाकघर, धनौरी मे पिछले तीन माह से स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री का काम बंद है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
उपडाकघर धनौरी में डाक टिकट नहीं है। कर्मचारियों का कहना है कि मुख्य डाकघर को सूचना देने के बाद भी डाक टिकट मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं। पिछले तीन माह से धनौरी क्षेत्र के ग्रामीणों की कोई भी रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट नहीं की गई है। ग्रामीण अपनी चिट्ठियां और अन्य प्रपत्र पोस्ट करने के लिए दस किमी दूर रुड़की अथवा बहादराबाद के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। घाड़ क्षेत्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुभाष सैनी ने बताया कि डाक टिकट तो दूर की बात है। धनौरी डाकघर पर रसीदी टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को बेहद परेशानी हो रही है। उप डाकपाल कमलेश देवी ने बताया कि डाक टिकट, रसीदी टिकट के खत्म होने की सूचना मुख्य डाकघर को दी जा चुकी है।