पथरी। गांव नसीरपुरकलां में छोटा हाथी (लोडर वाहन) की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को पांच बजे रेहान पुत्र शराफत सड़क पार कर रहा था। गांव का ही एक व्यक्ति छोटा हाथी वाहन को लेकर जा रहा था। रेहान छोटा हाथी (वाहन) की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल बच्चे को एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सकों ने बच्चे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए बच्चे के शव को दफना दिया है। कुछ लोग मृतक बच्चे व छोटा हाथी के मालिक के बीच समझौता कराने में लगे हुए हैं।