ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा में डूबने से हरियाणा के युवक की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि शनिवार दोपहर को एक युवक के विष्णु घाट से अलकनंदा गंगा घाट के बीच डूबने की सूचना मिली थी। शौकिया गोताखोरों ने युवक को जैसे तैसे निकाल लिया था लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान देव राणा (25) पुत्र अतर सिंह निवासी गांव धनौरा थाना गजरौला जिला अमरोहा यूपी के रूप में हुई है। बताया कि वह अपनी मां मुन्नी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आया था। युवक के हाथी पुल से कूदने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जाएगी।