ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
कई दिन तक हरिद्वार प्रवास कर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज मंगलवार को इलाहाबाद लौट गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से जरूरतमंद मुस्लिमों के बच्चों को वजीफा देकर उन्हें प्रोत्साहित करने के निर्णय को स्वागत योग्य बताया। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग समाज का हिस्सा हैं। सभी को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी कि केवल एक वर्ग के लिए ऐसा न किया जाए गरीब हिंदुओं के बच्चों को भी प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस की तरह भाजपा सरकार तुष्टिकरण का रवैया नहीं अपनाएगी और सभी को साथ लेकर चलेगी।