फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से मोबाइल टावर लगाने रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

गणेश विहार कालोनी सीतापुर में अवैध रूप से मोबाइल टावर लगाने को लेकर कालोनीवासियों में रोष है। लोगों की शिकायत पर एचआरडीए की टीम मोबाइल टावर लगाने का काम रुकवाने भी गई। इसके बाद भी काम नहीं रुका तो कालोनी के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल ने एसएचओ ज्वालापुर को काम रुकवाने के निर्देश दिए। कालोनीवासियों की शिकायत है कि इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। संदीप कुमार, धर्मेंद्र, मनोरमा त्यागी, पुष्पेंद्र सिंह, टीएस रावत, अनूप, बंटी, राजकुमार, अनिल, उषा, आनंद बिष्ट, रूपेंद्र ने आरोप लगाया कि कालोनी के लोगों की जान को खतरे में डाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें