अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अलीगए़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पाकिस्तान के पूर्व वजीर-ए- आजम मोहम्मद अली जिन्ना के फोटो लगी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा नेता संजय चोपडा के नेतृत्व में चंडीघाट चौक से बिरला चौक तक भाजपा कार्यकर्तायों ने जुलूस निकाला। इस दौरान मोहम्मद अली जिन्ना के चित्रों पर कालिख पोतने के साथ ही उन्हें आग के हवाले कर दिया। केंद्र सरकार से मांग की जिन्ना के पक्ष में बयान देकर देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संजय चोपडा ने कहा कि भारत के विभाजन में जिन्ना की अहम भूमिका थी। अगर जिद पर नहीं अड़ते तो आज भारत एकीकृत होता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि सार्वजनिक स्थलों पर जिन्ना के चित्रों न लगाने दिया जाएं। उन्होंने अलीगढ़ विश्वविद्यालय से जिन्ना के चित्रों को तत्काल हटाने की मांग की। कहा कि सरकारी इमारतों में शहीदों के चित्र लगाने चाहिए ताकि नई पीढ़ी उससे प्रेरणा ले सके। मनोज मंडल ने कहा कि देश के खिलाफ सोच रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि युवाओं को देश के वीर शहीदों के बलिदानों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान छोटेलाल शर्मा, जय सिंह बिष्ट, विक्की गुप्ता, मोहनलाल, राजकुमार, महेश प्रमोदी, प्रभात चौधरी, अशोक विरेंद्र, भूपेंद्र राजपूत, ओमी आदि शामिल थे।