फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृसदन की जमीनों की नए सिरे से होगी पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।
विज्ञापन

जिला प्रशासन एक बार फिर पैमाइश कराने का जा रहा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदर की ओर से मातृसदन को नए सिरे से नोटिस जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जगजीतपुर गांव के राकेश कुमार समेत कई ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को इस बात की शिकायत दर्ज कराई गई थी कि मातृसदन की ओर से ग्रामसभा की जमीन को कब्जा किया गया है। इस शिकायत पर जिलाधिकारी दीपक रावत के आदेश पर पैमाइश कराई थी। लेकिन मातृसदन परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने पैमाइश को गैरकानूनी करार दिया। उनका कहना था कि पैमाइश कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई नोटिस जारी नही किया गया। आखिरकार एक माह बाद प्रशासन नए सिरे से पैमाइश कराने की तैयारी में है। उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मातृसदन को पैमाइश कराने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। नौ तारीख को सुबह 11 बजे मातृसदन की जमीनों की पैमाइश कराई जाएगी। नायब तहसीलदार के साथ ही नगर निगम के अफसरों को निर्देशित किया गया है कि वे उक्त तिथि को दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों । दूसरी ओर इस संबंध में जब मातृसदन का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो संपर्क नही हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें