फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 1.5 टन कचरा साफ कर पौधरोपण किया

Wed, 15 Jul 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। स्वच्छ सुंदर व हरित हरिद्वार अभियान के तहत बुधवार को तीसरे दिन मां मनसा देवी मंदिर परिसर में संपन्न स्वच्छता की मुहिम चलाई गई। इसमें लगभग 1.5 टन सूखा कचरा एकत्रित कर निस्तारित किया गया। वहीं सफाई के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व, प्रशासनिक टीम और स्वयं सेवी संस्थाओं ने हरित हरिद्वार अभियान को भी गति दिया। अभियान में कुल 35 कर्मचारियों ने भाग लिया। इनमें आपदा प्रबंधन विभाग, हरिद्वार रेंज, राजाजी टाइगर रिजर्व के 10 कर्मचारी शामिल थे। मनसा देवी मंदिर समिति के 5 सफाई कर्मी भी सहयोग दिए। वहीं, उषा ब्रेका कंपनी लिमिटेड के 20 कर्मचारियों ने परिसर की सफाई की। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया गया। अभियान के साथ हरित हरिद्वार अभियान के तहत साफ किए गए क्षेत्रों में औषधीय और छायादार पौधे रोपित किए गए। मा.सि.रि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें