फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट की झमाझम बारिश, सड़कें जलमग्न

सार

मंगलवार अपराह्न 15 मिनट की झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई लेकिन शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया।विद्युत लाइनों में फाल्ट होने से आपूर्ति ठप हो गई।ऊर्जा निगम ने बारिश थमने के बाद लाइनों की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार अपराह्न 15 मिनट की झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई लेकिन शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। कई जगहों पर पेड़ टूट गिर गए। विद्युत लाइनों में फाल्ट होने से आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही कभी धूप तो कभी हल्के बादल छाने से मौसम बदल रहा था। शाम को करीब साढ़े चार बजे अचानक आसमान में घने बादल छाए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश थम गई लेकिन 15 मिनट की बारिश से ही शहर में जलभराव हो गया।
भगत सिंह चौक पुलिया, ज्वालापुर में रेलवे अंडरब्रिज, चौक बाजार, कटहरा बाजार, पीठ बाजार, पुरानी अनाज मंडी, चौहानान, ढोल्लीखाल और मेहतान सहित कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सबसे अधिक भगत सिंह चौक और रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरने से वाहन सवारों के सामने परेशानी खड़ी हुई। पानी भरने से मार्ग बाधित हो गए। कुछ घंटों बाद पानी कम हुआ तो राहगीरों को राहत मिली।
विज्ञापन

पेड़ टूटकर गिरे, मार्ग बाधित
बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए। भगत सिंह चौक पुलिया के समीप पेड़ टूटकर गिर गया। इससे कॉलोनी में अंदर जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया। इसी तरह भेल मार्ग पर भी कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गए। विद्युत लाइनों में फाल्ट होने से सप्लाई ठप हो गई। ऊर्जा निगम ने बारिश थमने के बाद लाइनों की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई।
नालों से आई सिल्ट सड़कों पर जमी
जलभराव कम होने के बाद नाले-नालियों की सिल्ट बहकर सड़कों पर जमा हो गई। भगत सिंह चौक, चंद्राचार्य चौक के समीप और ज्वालापुर में सिल्ट सड़कों पर जमने से फिसलन बन गई। इससे दोपहिया वाहन सवारों के रपटने का खतरा बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें