फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरलता और समर्पण का त्यौहार है होली का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
चित्रगुप्त मंडल समिति ने सामुदायिक केंद्र शिवालिक नगर में होली का त्योहार फूलों की होली खेलकर कर चंदन तिलक लगाकर मनाया गया।
सामुदायिक केंद्र शिवालिक नगर में चित्रगुप्त मंडल समिति के होली मिलन समारोह में भजन, राधा-कृष्ण नृत्य, गीत संगीत के कार्यक्रमों के साथ होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रसिद्ध भजन गायक कुलदीप किशन के होली गीतों पर पूरा वातावरण बृजमय हो गया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक भेल संजय सक्सेना ने कहा कि होली बृज का प्रमुख त्योहार है। होली का त्योहार भाईचारे के साथ रहने के लिए प्रेरित करता है। विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक भेल वीके रायजादा ने कहा कि होली मिलन प्रेम भाव और आपसी भाइचारा बनाए रखने का संदेश देता है। संस्था के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि होली का पर्व समाज में सरलता और समर्पण की प्ररेणा देता है। इस अवसर पर भेल के एजीएम आरके श्रीवास्तव, पीके श्रीवास्तव, विपुल सक्सेना, राकेश सिन्हा, एसआर प्रसाद, अुतल सक्सेना, दिनेश सक्सेना, रितेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, कुलश्रेष्ठ, अक्षत श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना, बाल कृष्ण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें