फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की मनमानी के विरोध में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राष्ट्रीय सावक मंच ने बृहस्पतिवार को जोगीवाड़ा स्कूल अपर रोड़ पर स्कूलों के व्यवसायीकरण और तानाशाही को लेकर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।
मंच के शहर अध्यक्ष शिवम कौशिक ने कहा कि प्राइवेट स्कूल अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर पैसा वसूलने में लगे हैं। वहीं प्राइवेट स्कूल सीबीएसई बोर्ड के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं। स्कूलो की मनमानी के चलते एनसीईआरटी की किताबों के बदले महंगी किताबें जबरन थोपी जा रही है। मंच के जिलाध्यक्ष राजू बख्शी ने कहा कि शिक्षा मंत्री केवल हवाई घोषणाएं कर रहे हैं, उनका प्राइवेट स्कूलों पर कोई अंकुश नही है। प्राइवेट स्कूलों के संचालक वार्षिक चार्ज और डेवलपमेंट चार्ज के नाम पर पांच से दस हजार तक वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षाधिकारी, स्कूल संचालकों और नेताओं के गठजोड़ ने शिक्षा का व्यवसायीकरण कर दिया है। मंच के युवा शहर उपाध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कि सरकारों और अधिकारियों की लापरवाही से सीबीएसई दसवीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुतला दहन में रुद्रांश शर्मा, उज्जवल अग्रवाल, मानव वर्मा, आकाश वर्मा, हिमांशु राठौड़, अमन त्रिवाल, आदित्य गौड़, कपिल शर्मा, विनीत वर्मा, हैप्पी, सचिन ठाकुर, राहुल, कृष्णा वर्मा, सोनू वर्मा, सक्षम, कुनाल गुप्ता, विशाल शर्मा, आदित्य वशिष्ठ, मदन शर्मा, बादल वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें