हरिद्वार। परिवहन विभाग ने अपर सड़क क्षेत्र में ई-रिक्शा के खिलाफ दूसरे दिन भी अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा और (प्रशासन) निखिल शर्मा के नेतृत्व में जांच की गई। इस बीच नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 ई-रिक्शा सीज किए गए। इनके चालकों की ओर से क्यूआर कोड स्टिकर एवं नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। एआरटीओ ने बताया कि जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा।