फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डा स्थानांतरण के विरोध में कांग्रेसियों का धरना,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बस अड्डा शिफ्ट करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कनखल चौक पर पूर्व पार्षद अशोक शर्मा की अगुवाई में एक दिवसीय धरना दिया।
पूर्व पार्षद अशोक शर्मा ने कहा कि बस अड्डे को साजिश के तहत शहर से बाहर ले जाने की पोल खुल चुकी है। सराय में जमीनों के दाम बढ़ाने की कोशिशों के चलते ही बस अड्डे को शिफ्ट करने की साजिश की गई है। कहा कि जिस स्थान पर बस अड्डा है वह सबके लिए उपयुक्त है। हरकी पौड़ी के नजदीक होने से यात्रियों के लिए भी सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में बस अड्डे को सराय में शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व विधायक अंबरीश कुमार एवं पूर्व चेयरमैन प्रदीप चौधरी ने कहा कि बस अड्डा शिफ्ट करने को लेकर अब तक कोई भी रुख स्पष्ट नहीं करना सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगाता है। महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सेठी एवं सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि शहरी विकास मंत्री एवं मेयर बस अड्डे को शिफ्ट करने की योजनाएं बना रहे हैं जो कि जनहित में नहीं है। धरने पर सामाजिक सेना के प्रमुख विनोद महाराज ने भी समर्थन दिया। इस अवसर पर विमला पांडे, हिमांशु बहुगुणा, बागंबरी शर्मा, चरणजीत कौर संगीता शर्मा, बीना कपूर, नकुल माहेश्वरी, नितिन कौशिक, विपिन पेवल, पूर्व सभासद हरीश शेरी, शुभम अग्रवाल, बालेंदु शर्मा, गौरव शर्मा, लक्ष्मी नारायण, प्रदीप पंत, भूपेंद्र, नितिन तेश्वर, शुभम अग्रवाल, तेजपाल सिंह, तेजप्रकाश साहू, सुरेश ठाकुर, गवाक्ष जोशी, दीपक जखमोला, जितेंद्र चौरसिया, राजेश सुखीजा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें