फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के जन्मदिन पर बांटे 100 किलो लड्डू

विज्ञापन
चंद्राचार्य चौक के पास लड्डू का वितरण करते भाजपा नेता विशाल गर्ग व अन्य । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भाजपा नेता विशाल गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के जन्मदिन पर 100 किलो लड्डू और समोसे का वितरण किया। रानीपुर मोड़ स्थित विशाल ऑप्टिकल में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का जन्मदिन भव्य रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और लोगों को लड्डू बांटकर उनके कैबिनेट मंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि शहरी विकास मंत्री ने लगातार चार बार भारी मतों से जीत हासिल की। हरिद्वार शहर की प्रत्येक गली में सड़क, सीवर लाइन, पानी की पाइप लाइन बिछवाई। इस दौरान महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती, शहरी विकास मंत्री के प्रतिनिधि सचिन भारद्वाज, सचिन अरोड़ा, विशाल मूर्ति भट्ट, प्रशांत शर्मा, विरेंद्र चड्ढा, आदित्य बंसल, सिद्धार्थ कौशिक, विक्रम सिंह नाचीज, पार्षद सुरेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कामिनी सड़ाना, समाजसेविका नरेश रानी गर्ग, विश्वास सक्सेना, विवेक गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें