हरिद्वार। शिवालिकनगर में टी- 47 की आर्ट गैलरी में छठी अखिल भारतीय समकालीन कला प्रदर्शनी हुई। इसमें दस कलाकारों को सम्मानित किया गया। इन्हें दो-दो हजार रुपये के चेक, प्रमाणपत्र, उत्तराखंड के कला उपासक पुस्तक एवं अंग वस्त्र दिए गए। चंडीगढ़ के आकाश, रुड़की की अलका आर्या, देहरादून के अनिर्बन धर, देहरादून के चंदा डोबरियाल, कानपुर की नेहा मिश्रा, भोपाल की नेहा शर्मा, सोनीपत की नीतू गौतम, चंडीगढ़ की रिधि मकोल, ऋषिकेश के संजीव चेतन और मुर्शिदाबाद के सुजय मालाकार रहे। प्रदर्शनी के आयोजक एवं आनंद आर्ट मिशन के सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 103 कलाकारों की कृतियों में से 47 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शनी के लिए चयनित की गई हैं।