फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बना वहशी, सालों तक करता रहा दो बेटियों से रेप

Mon, 03 Jun 2013 01:32 PM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल जिले के कालाढ़ूंगी में एक पिता ने ही अपनी दो बेटियों को हवस का शिकार बना डाला। यही नहीं वह बड़ी बेटी को बेचने के फिराक में भी था।
विज्ञापन


पत्नी की शिकायत पर कालाढूंगी थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कालाढ़ूंगी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 60 वर्षीय बस चालक अपनी 16 वर्षीय बड़ी बेटी से पिछले पांच साल तथा 14 वर्षीय छोटी बेटी से पिछले तीन साल से दुराचार कर रहा था।

इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर वह उन्हें कुल्हाड़ी से काट डालने की धमकी देता था। इस कारण बेटियों ने किसी से कुछ नहीं कहा।

जब वह बड़ी बेटी को 25 हजार रुपये में बेचने की सोचने लगा तो बच्चियों के चचेरे भाई और महिला सदस्यो की मदद से मामले का खुलासा हो गया।

उनके सहयोग से मामला पुलिस-प्रशासन तक पहुंच गया। उन्होंने रविवार को एसडीएम एसएस जंगपांगी और कालाढूंगी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।

कालाढूंगी पुलिस ने बच्चियों की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


सीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि कोटाबाग पुलिस चौकी प्रभारी विजय प्रकाश को मामले की जांच सौंप दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें